ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Bihar Crime News: बिहार में अब यहाँ बदमाशों ने 40 वर्षीय को बनाया अपना शिकार, मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime News: मधेपुरा के सिहपुर में बजरंगबली मंदिर के पास रविंद्र शर्मा को घर से 200 मीटर दूर घात लगाकर 4 गोलियां मारी गईं। मौके पर मौत..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: कोसी क्षेत्र में अपराध का ग्राफ अब फिर से चिंता बढ़ाने लगा है। मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सिहपुर में मंगलवार देर शाम बढ़ई रविंद्र शर्मा (40) को अज्ञात अपराधियों ने बजरंगबली मंदिर के ठीक पास घात लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं हैं। चार गोलियां उनके पेट और सीने में लगीं, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविंद्र अपनी दुकान से लकड़ी का जलावन लेकर बाइक से घर लौट रहे थे और उनका घर महज 200 मीटर ही दूर था।


परिजनों का कहना है कि रविंद्र का किसी से कोई झगड़ा-विवाद नहीं था। वे चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और रोजी-रोटी के लिए बढ़ई का काम करते थे। पीछे पत्नी चुन्नी देवी और दो छोटी बेटियां (8 और 5 साल) छोड़ गए हैं। बड़े भाई श्यामू शर्मा ने बताया कि हम गरीब लोग हैं, किसी से दुश्मनी नहीं। शाम को दुकान बंद कर रविंद्र घर आ रहे थे कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई। वारदात की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की धमकी दी और अपराधियों की फौरन गिरफ्तारी की मांग की है।


घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस और हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि अपराधी बाइक पर आए थे, हेलमेट पहने थे, इसलिए चेहरा साफ नहीं दिखा। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल निकाले जा रहे हैं। खोखे बरामद हुए हैं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। अभी तक परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है लेकिन पुरानी रंजिश या लेंड-डिस्प्यूट की आशंका से अभी इनकार नहीं किया जा सकता।


यह हत्या इलाके में लगातार बढ़ रहे अपराध का नया उदाहरण है। पिछले एक महीने में कोसी-सीमांचल में कई गोलीकांड हो चुके हैं। लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने लगे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि 48 घंटे में अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। परिजन और ग्रामीण न्याय के इंतजार में बैठे हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें