ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में फंदे से लटके मिले मासूम भाई-बहन, मचा बवाल

Bihar Crime News: कैमूर के इस्माइलपुर में खेत की झोपड़ी में 12 साल के सुधार और 10 साल की शिवानी फंदे से लटके मिले। दोनों की मौत, पुलिस जांच में जुटी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बधार में खेत के बीच बनी झोपड़ी में 12 वर्षीय सुधार कुमार और उसकी 10 वर्षीय बहन शिवानी कुमारी फंदे से लटके मिले हैं। शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुधार को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।


ये दोनों बच्चे हरगांव निवासी घुरबीगन राजभर के थे। पिता के अनुसार शिवानी धान की बाल चुनने इस्माइलपुर के सिवान गई थी। देर तक घर न लौटने पर छोटा भाई सुधार उसे ढूंढने गया। काफी देर तक दोनों के न लौटने पर परिजन और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो झोपड़ी में दोनों फंदे से लटके मिले।


शिवानी को चंदौली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और वहीं उसका पोस्टमार्टम कराया गया। जबकि सुधार को भभुआ लाया गया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। उसका शव भी पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है।


इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है और हर एंगल से जांच की जा रही है। चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।


रिपोर्टर: रंजन

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें