ब्रेकिंग
चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

Bihar Crime News: गया में मटन के लिए मर्डर, बड़े भाई ने छोटे भाई को धारदार हथियार से काट डाला

Bihar Crime News: बिहार के गया में मटन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। बड़े भाई ने धारदार हथियार से काटकर अपने सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया।

 Bihar Crime News
गया में मटन के लिए मर्डर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के गया में मटन को लेकर हुए विवाद में भाई ने ही भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। गया जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के दुबहल गांव में मटन देने में देरी होने के विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई का गला काटकर कत्ल कर डाला। बताया जा रहा है कि मटन दुकान पर खरीदारों की काफी भीड़ थी। इसी बीच दुबहल गांव के शिव शंकर सिंह नाम का व्यक्ति दुकान पर आया और उसने मटन बेचने वाले से जल्दी मटन देने को लेकर दबाव बनाने लगा। दुकानदार ने शिव शंकर सिंह को थोड़ी देर रुकने को कहा। इस पर वह गुस्सा करने लगा।


विवाद बढ़ता देख दुकान के पास इंतजार कर रहे अन्य लोग भागने लगे। तभी शिव शंकर सिंह का छोटा भाई उमाशंकर सिंह बीच बचाव करने के लिए आया। उसने अपने बड़े भाई को समझाने की कोशिश की लेकिन बड़े भाई ने उसे हट जाने को कहा, लेकिन वह विवाद खत्म कराने की कोशिश में डटा रहा। तभी आवेश में आकर बड़े भाई ने अचानक अपने हाथ में रखे धारदार हथियार से छोटे भाई के गले पर वार कर दिया। गले पर वार होते ही उमाशंकर सिंह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।


घटन के बाद से आरोपी बड़ा भाई शिवशंकर सिंह फरार है। होली के दिन घटी इस घटना से लोग हैरान रह गये। साथ ही होली की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें