ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार में यहाँ अपराधियों ने व्यवसायी के स्टाफ को मारी गोली, डेढ़ लाख रुपए लूटकर हुए फरार..

Bihar Crime News: सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने कपड़ा दुकान के कर्मचारी अरशद अंसारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया और डेढ़ लाख रुपये लूट लिए..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: सारण जिले में अपराधियों ने एक बार फिर से दुस्साहस का परिचय दिया है। शनिवार देर शाम छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के रेलवे ढाला के पास तीन बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी के कर्मचारी अरशद अंसारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास मौजूद करीब डेढ़ लाख रुपये की वसूली राशि लूटकर फरार हो गए।


अरशद अंसारी नगर थाना क्षेत्र के छोटका तेलपा निवासी साकिर अंसारी का पुत्र है। वह साहेबगंज पुरानी गुरहट्टी में थोक कपड़ा व्यापारी रविशंकर गुप्ता की दुकान पर काम करता है। शनिवार को उसने सिवान के चैनपुर तथा सारण के रसूलपुर बाजार से उधार की राशि वसूल की थी और अकेले बाइक से छपरा लौट रहा था। रेलवे ढाला के पास पीछे से आई बाइक पर सवार अपराधियों ने उसे रोकने की कोशिश की। जब उसने बाइक नहीं रोकी तो अपराधियों ने गोली चला दी जो उसके प्राइवेट पार्ट में लगी। बाइक से गिरने के बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनकर पास के गड्ढे में फेंक दिया और बैग में रखी पूरी राशि लेकर एकमा की ओर भाग गए।


इसकी सूचना मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल अरशद को तुरंत एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। एकमा अंचल के पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया है कि अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटी गई राशि की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने व्यापारियों तथा कर्मचारियों से अपील की है कि बड़ी राशि लेकर यात्रा करने से पहले स्थानीय थाना को जरूर सूचित करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था की जा सके।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें