ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: मुंगेर में ASI का मर्डर, दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गये पुलिसकर्मी की धारदार हथियार से हत्या

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में ASI की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए गये पुलिसतकर्मी का मर्डर कर दिया गया है।

 Bihar Crime News
मुंगेर में ASI का मर्डर
© First Bihar
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के अररिया में तीन दिन पहले वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान एक सहायक अवर निरीक्षक की हत्या कर दी गई थी। अब मुंगेर में एक ASI का मर्डर कर दिया गया है। घटना  मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दलालपुर गांव की है। मृतक की पहचान ASI संतोष कुमार के रूप में हुई। वह मुफ्फसिल थाने में पिछले एक साल तैनात थे। वह भभुआ के रहने वाले थे।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात आठ बजे सूचना मिली कि आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर ASI संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने तेज धार हथियार से हमला कर दिया। ASI जब तक संभल पाते तब तक कई बार उनके सिर पर वार किया गया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए।


आननफानन में सहयोगी पुलिसकर्मियों ने संतोष कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।  जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। पटना ले जाते वक्त संतोष कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि मुफस्सिल थाना की डायल  112 पर सूचना आई कि नंदलालपुरा गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट हो रही है। इसी मामले को सुलझाने के लिए एसआई संतोष कुमार पुलिस के साथ गए थे।  विवाद को सुलझाने के दौरान एक पक्ष ने एक शख्स ने तेज धार हथियार से उनके सर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में पटना ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें