ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Crime News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और गोलियां बरामद

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बेगूसराय जिले में पटना एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। मौके से हथियार, गोलियां, उपकरण और तीन अपराधी गिरफ्तार किए गए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बेगूसराय पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी दियारा में संचालित हो रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरणों के साथ कई देसी हथियार बरामद किए हैं। 


मौके से एक गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी दियारा से अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। साहेबपुरकमाल थाना पुलिस एवं एसटीएफ पटना की संयुक्त कार्रवाई में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। मौके से चार देशी कट्टा, एक अधनिर्मित कट्टा, दो जिंदा गोली और हथियार बनाने का भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी कि साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी दियारा में कुछ लोग अवैध रूप से हथियार निर्माण का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जहां झाड़ियों में छिपाकर हथियार तैयार किया जा रहा था।


छापेमारी के दौरान तीन व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने अपनी पहचान मिथुन कुमार, शैलेश कुमार और ललन यादव  के रूप में बताई। तीनों खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मथार थाना क्षेत्र के निवासी हैं। 


पुलिस ने छापेमारी स्थल से 18 इंच वाला दो देशी कट्टा, दो लोडेड देशी कट्टा, एक अधनिर्मित कट्टा, दो जिंदा कारतूस, बेस मशीन, हैंड ड्रिल मशीन, 12 छोटे-बड़े लोहे के बैरल, 10 लोहे के भारी टुकड़े तथा हथियार बनाने का अन्य सामान बरामद किया। मौके से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।


गिरफ्तार आरोपितों में शैलेश कुमार और ललन यादव के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पर खगड़िया मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला चल रहा है। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बलिया) सुमन साक्षी कुमारी ने किया। टीम में साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा, सहायक थाना प्रभारी अजय कुमार गौतम, अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा पटना एसटीएफ की टीम शामिल थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें