ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Bihar Crime News: कुख्यात खान ब्रदर्स के ठिकानों पर STF की रेड, एके-47 समेत कई हथियार बरामद; बिहार की इस पार्टी से है नाता

Bihar Crime News: बिहार चुनाव से पहले सीवान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. चिराग पासवान की पार्टी से जुड़े खान ब्रदर्स के ठिकानों पर पुलिस की रेड में एके-47 समेत कई हथियार बरामद हुए हैं.

Bihar Crime News
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीवान पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिले के कुख्यात अयूब खान और रईस खान के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके ठिकानों से एके 47 समेत कई हथियार को बरामद किया है। अयूब खान और रईस खान चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) में शामिल हुए थे। ऐसी चर्चा है कि खान ब्रदर्स विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।


दरअसल, बिहार के सीवान जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी रईस खान गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एके-47 राइफल सहित कई अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस दौरान तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 


सीवान के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि 52 आपराधिक मामलों में आरोपी रईस खान और अयूब खान के संगठन के सदस्य—अब्दुल कलाम आजाद, बाबू अली और समीना खातून किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं और अपने घरों में भारी मात्रा में अवैध हथियार छिपाकर रखे हैं।


गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में छापेमारी की। अब्दुल कलाम आजाद के घर से एक एके-47 असॉल्ट राइफल, एक देसी कट्टा और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गईं।


एसपी ने बताया कि बाबू अली के घर से एक कारबाइन और गोलियां मिलीं। समीना खातून के घर से दो नाली बंदूक और गोलियां जब्त की गईं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि इससे पहले इसी वर्ष सितंबर में भी खान ब्रदर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें एके-47 समेत कई आधुनिक हथियार बरामद हुए थे। उस कार्रवाई में रईस खान, आफताब आलम, मुन्ना मियां और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें