ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Crime News: हथियारों के जखीरा के साथ शातिर बदमाश बाबर अरेस्ट, कई जिलों में फैले नेटवर्क का खुलासा

Bihar Crime News: गोपालगंज में भारी हथियारों के साथ शातिर बदमाश बाबर गिरफ्तार, जमीन माफिया और व्हाइट कॉलर नेटवर्क का खुलासा, पुलिस की जांच जारी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं डीआईयू की संयुक्त टीम ने तुरकहा गांव के पास छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में हथियारों के साथ शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। 


गिरफ्तार शख्स की पहचान फहीम सिद्दीकी उर्फ बाबर के रूप में हुई है, जो थावे थाना क्षेत्र के बाजलाहट का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच के दौरान ही उसे मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर बाबर के पास से एक देसी कार्बाइन, एक डीसी पिस्टल, 9mm के 9 जिंदा कारतूस, 8mm का 1 कारतूस, तीन मैगजीन - दो कार्बाइन की और एक पिस्टल की, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, चाकू, और हथियार साफ करने वाली किट बरामद की गई है। 


एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बाबर का लंबा क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। यह पहले पटना के एक हॉस्टल में रहता था, और वहां आयोजित प्रोटेस्ट के दौरान जेल गया था। वर्ष 2024 में पटना कोतवाली थाना क्षेत्र में लगभग 5.50 किलो सोना लूट कांड के दौरान गोली चलाने का भी इस पर आरोप रहा है, जिसके बाद इसे जेल भेजा गया था। 


एसपी के अनुसार, बाबर हाल के महीनों में गोपालगंज में जमीन कारोबार के नाम पर सक्रिय था और कई विवादित जमीन मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। पुलिस ने बताया कि होटल शबनम के पीछे एक विवादित जमीन में बाबर अपने पार्टनर के साथ काम कर रहा था, जहां पर दिवाली के दौरान एक मारपीट की बड़ी घटना हुई थी। 


आरोप है कि बाबर इस घटना का बदला लेने और इलाके में “भाई” जैसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था, जिसके लिए उसने अपने ही एक पार्टनर से देसी कार्बाइन और पिस्टल खरीदी थी। एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि बाबर इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात, संभवतः हत्या, को अंजाम देने के लिए कर सकता था।


एसपी ने बताया कि पूरा मामला फिलहाल जांच के अधीन है और पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि वह हथियार कहां से लाता था और किस गैंग से उसकी सप्लाई लाइन जुड़ी हुई है। कई “व्हाइट कॉलर” और जमीन माफियाओं के नाम आए सामने। बाबर के कन्फेशन में कई ऐसी जानकारी सामने आई है जिसने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।


उसने पूछताछ में कई व्हाइट कॉलर लोगों, जमीन माफियाओं, और आत्मघोषित जनप्रतिनिधियों के नाम लिए हैं, जो गोपालगंज में जमीन कारोबार के नाम पर सक्रिय बताए जा रहे हैं। एसपी के अनुसार, बाबर का नेटवर्क गोपालगंज, वैशाली और पटना तक फैला हुआ है, और वह बालू माफिया के साथ भी लगातार सक्रिय रहा है। पुलिस की सख्त कार्रवाई - जांच जारी। 


एसपी अवधेश दीक्षित ने साफ कहा कि बाबर के खिलाफ कई और गंभीर मामले भी सामने आ रहे हैं। हथियारों के सोर्स,उसके गैंग का नेटवर्क,जमीन और माफिया से कनेक्शन एवं इन सभी बिंदुओं पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें