ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर गब्य विकास अधिकारी, 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट

Bihar News: बेतिया में निगरानी ने क्षेत्रीय समग्र गब्य विकास अधिकारी अनुराग अभिषेक को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर पशु खरीद अनुदान में घूसखोरी का आरोप है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। निगरानी विभाग की टीम ने पश्चिम चंपारण के बेतिया में बड़ा एक्शन लेते हुए एक घूसखोर क्षेत्रीय समग्र गब्य विकास अधिकारी को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी के इस एक्शन के बाद हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, बेतिया के मटिअरिया थाना क्षेत्र स्थित डीके सेरवा गांव निवासी बब्लू कुमार ने बेतिया के जिला डेयरी विकास कार्यालय में तैनात क्षेत्रीय समग्र गब्य विकास अधिकारी अनुराग अभिषेक के खिलाफ पटना में निगरानी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। 


आरोप है कि क्षेत्रीय समग्र गब्य विकास अधिकारी अनुराग अभिषेक समग्र गब्य विकास योजना के तहत पशु खरीदने के बाद क्रय राशि 3,90,400/- (तीन लाख नब्बे हजार चार सौ) रूपये का 50 प्रतिशत (1,95,200/- एक लाख पन्चान्बे हजार दो सौ रू) अनुदान बिहार सरकार के द्वारा भुगतान करने के संबंध में फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच में आरोप को सही पाया गया। 


जिसके बाद निगरानी के डीएसपी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में धावादल का गठन किया गया। निगरानी की टीम शुक्रवार को बेतिया पहुंची और घूसखोर अधिकारी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे से वह रिश्वत के 30 हजार रुपए ले रहा था, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे मुजफ्फरपुर की स्पेशल निगरानी कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें