ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जान बचाकर भागी पुलिस

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर से खबर आ रही है जहां आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया. पुलिसवालों को गांव वाली को दौड़ा दौड़ा कर पीटा. पुलिस आरो

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जान बचाकर भागी पुलिस
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर से खबर आ रही है जहां आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया. पुलिसवालों को गांव वाली को दौड़ा दौड़ा कर पीटा. पुलिस आरोपी प्रदीप मंडल को बीती रात गिरफ्तार करने पहुंची थी.


मिली जानकारी के अनुसार गांव में दो गुटों में मारपीट हुई थी. जिसे शांत कराने के लिए पुलिस की टीम पहुंची थी. इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस के लाठीचार्ज में कई ग्रामीण भी घायल हो गए. जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया कराया. घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.


बताया जाता है कि डिमाहा गांव के प्रदीप मंडल के यहां सात दिन पहले बेटी का जन्‍म हुआ तो इस पर प्रदीप ने छठी का भोज किया था. भोज के जूठे पत्तल गांव के बाहर खेत में जलाये थे. इसी मुद्दे को लेकर गांव के ही लड्डू मंडल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि प्रदीप मंडल ने उसका बांस का बिट्टा जला दिया.


इसी मामले को लेकर जांच करने डिमाहा गांव गई थी. आरोप है कि पुलिस घर में गई थी उस वक्त कोई भी पुरुष सदस्य नहीं था. इसी दौरान पुलिस ने प्रदीप मंडल की पत्नी के साथ मारपीट की और छह दिन की नवजात बच्ची को पुलिस की लाठी से चोट लग गई. जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर पुलिस का घेराव कर हंगामा करने लगे.


पुलिस मुखिया प्रदीप मंडल को पकड़ने गई थी लेकिन प्रदीप के परिजनों ने महिलाओं को आगे कर हंगामा शुरू कर दिया. जिसके चलते गोपालपुर पुलिस को भागना पड़ा. वापस पुलिस कई थानों कि फ़ोर्स के साथ गांव पहुंची. जिसके बाद मामला शांत हुआ. और पुलिस ने प्रदीप मंडल को भी गिरफ्तार किया. 


दूसरी तरफ महिलाओं ने पुलिस पर बेवजह पिटाई करने का आरोप लगाया है. आरोपी की पत्नी ने कहा कि पुलिस की लाठीचार्ज के बाद ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए थे. उन्होंने ने बताया कि पुलिस बिना सर्च वारंट के घर में तलाशी ले रही थी. घर में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं था. लेकिन पुलिस जबरन घर में घुस गई, जब हमने पूछा कि क्या मामला है तो बताया कि प्रदीप पर केस दर्ज है. हमलोगों को तलाशी लेने का अधिकार है. रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने ने मेरे साथ मारपीट की और गोद में छह दिन के बच्चे पर भी पर लाठी चला दिया.


इस घटना में कई पुलिसवालों को चोटें आई है. जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें