Bihar News: बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब पीने से मौत की खबरें सामने आ रही है। छपरा में चार लोगों की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया है। कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। सात लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजन और इलाके के लोग जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जता रहे हैं।
जिला प्रशासन को जानकारी मिली कि बुधवार 11 मार्च को मशरक तख्त टोला निवासी संतोष महतो और रघुवर महतो की ईलाज के क्रम मृत्यु हो गई। 12 मार्च को पानापुर प्रखंड के दुबैली के धर्मेंद्र राय की पटना में इलाज कराने के क्रम में मृत्यु की जानकारी हुई। वहीं आज फिर 13 मार्च को मशरक थाना के पूरब टोला निवासी पंकज सिंह की मृत्यु की सूचना मिली है।
इस मामले में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन को जानकारी मिली कि बुधवार 11 मार्च को मशरक तख्त टोला निवासी संतोष महतो की मृत्यु हुई है। इसको लेकर जिला प्रशासन के तरफ से शराब कारोबारियों के विरुद्ध जबरदस्त कारवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। एसएसपी विनीत कुमार ने बताया कि हमलोग पूरे मामले को गंभीरता से जांच कर आगे कारवाई करेंगे।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा




