1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jun 08, 2026, 6:14:41 PM
सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर कैश (फाइल) - फ़ोटो Google
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट सरकार ने एक भ्रष्ट सब रजिस्ट्रार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है. मणीरंजन वर्तमान में अवर निबंधक सह सहायक निबंधन महानिरीक्षक कार्यालय मगध प्रमंडल में पदस्थापित थे. विशेष निगरानी इकाई ने 2021 में इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज कर कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. रेड में मणीरंजन के आवास से 73.5 लाख रुपए कैश बरामद हुए थे.
आय से अधिक संपत्ति के मामले में समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणि रंजन के तीन ठिकानों पर छापेमारी की गयी. इस छापेमारी 17 दिसंबर 2021 को की गई थी. रेड में सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 73.5 लाख रुपए कैश बरामद हुए. साथ ही करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था.
स्पेशल विजिलेंस यूनिट द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में रजिस्ट्रार मणि रंजन के ठिकानों पर की गयी छापेमारी के दौरान पटना (Vigilance Raid in Patna) स्थित आवास से 60 लाख नगद, 32 लाख रुपए के एक फ्लैट के दस्तावेज, पत्नी सुनीता के नाम पर 55 लाख का फ्लैट का पता चला. डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य का ढाई कट्ठा जमीन के कागजात, पटना में ससुर के नाम से एक फ्लैट का छापे में खुलासा का दावा किया गया था.
इसके अलावा लाखों के गहने, फिक्स डिपाजिट, जीवन बीमा एवं रियल स्टेट में निवेश का प्रमाण का मिलने का दावा किया गया था. वहीं, अभियुक्त के पास से कई पासबुक बरामद किये गये,जिससे एसबीआई सहित अन्य बैंक में निवेश का निवेश की जानकारी मिली थी.
अभियुक्त मणि रंजन के समस्तीपुर आवास (Vigilance Raid in Patna) से डेढ़ लाख रुपए नगद एवं 8 लाख रुपये जमा के कागजात बरामद किये गये थे. इसके साथ ही स्कॉर्पियो, होंडा अमेज, टाटा नेक्सन कार बरामद किया गया था. अभियुक्त के मुजफ्फरपुर आवास से 12 लाख रुपए नगद मिला था. इसके अलावा विनायक होटल का पता चला जो 2019 से बन रहा था. 22 लाख के दो दुकानों की जानकारी मिली थी, जिसमें दो सैलून चल रहे थे.