ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: होली से पहले युवक को कसाई समझ भीड़ ने जमकर बरसाए लात -घुसें, अब FIR दर्ज

बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र में एक बछड़ा खरीदकर लौट रहे किसान के साथ जो हुआ, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। क्या यह महज गलतफहमी थी या कानून को हाथ में लेने की साजिश? वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bihar News: होली से पहले युवक को कसाई समझ भीड़ ने जमकर बरसाए लात -घुसें, अब FIR दर्ज
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के बेतिया जिला में स्थित नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार खड्डा कुजलही गांव निवासी शेख नन्हे ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वे पेशे से किसान हैं और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार को वे सुदामा नगर गांव से 2,800 रुपये में एक बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे।


इसी दौरान पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम रोड पर पांडेय टोला गांव के दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने उन्हें कसाई समझ लिया और बिना किसी पुष्टि के उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि विकास दूबे और राजकुमार खरवार नामक व्यक्तियों ने उनके साथ हाथापाई की, गाली-गलौज की और उनसे बछड़ा के साथ करीब दो हजार रुपये भी छीन लिए। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।


घटना के समय वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। कई लोगों ने इस घटना को गलत बताते हुए कहा कि बिना जांच-पड़ताल के किसी के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए।


वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित शेख नन्हे नौतन थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।


इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें