ब्रेकिंग
रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडरामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंड

Bihar Crime News: युवती की गला रेत कर हत्या, शिव मंदिर के पास शव मिलने से इलाके में हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के तुरडी गांव में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के शिव मंदिर के पास 25 वर्षीय विवाहिता बिजली कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के  बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के तुरडी गांव में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के शिव मंदिर के पास 25 वर्षीय विवाहिता बिजली कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका गुजर दास की पुत्री बताई जा रही है, जिसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व मडुआवरण गांव में हुई थी। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही बाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची। बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। हत्या की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल (साइंटिफिक फ़ॉरेंसिक लैब) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाने की तैयारी की गई। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।


प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर ध्यान दे रही है। विवाहिता की दो साल पहले हुई शादी और उसके बाद की परिस्थितियों को भी जांच में शामिल किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद कर रहे। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच चल रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था और ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़ाने की दिशा में भी प्रशासन ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें