ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट के छात्र सुमित पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उसे रात में घर से बुलाया और सड़क किनारे गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
हत्या से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनाही गांव में इंटर के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी राजीव पांडेय के पुत्र सुमित पांडेय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उसके पिता गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।


परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली मारी गई है। मृतक के बाबा ने बताया कि सुमित कल ही गुजरात के सूरत से अपने पिता के पास से घर आया था और रात में उनके बगल में ही सोया हुआ था। लेकिन वह कब उठकर बाहर चला गया, इसका उन्हें आभास नहीं हुआ।


वहीं मृतक के बड़े भाई ने बताया कि सुमित इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था और दोनों भाई अपनी मां के साथ गांव में ही रहते थे। उन्होंने बताया कि सुमित कल शाम घर आया था। इसके बाद रात में वह कब घर से बाहर निकला, इसकी जानकारी परिवार को नहीं हो सकी। सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि सड़क किनारे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।


इधर, शाहपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला गोली मारकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें