1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated Jun 04, 2026, 12:21:14 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के बघड़ा टोला गांव में चोरी के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गोली युवक के दाहिने पैर की जांघ में लगी है। घायल को परिजनों द्वारा पहले पीरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
घायल की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव वार्ड नंबर-1 निवासी इला पासवान के 35 वर्षीय पुत्र उमेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उमेश पासवान मुख-बधिर है। उसका बड़ा भाई नारायण राम सिकरहटा पंचायत के वार्ड नंबर-1 के वार्ड सदस्य हैं।
घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल फैल गया है। सूचना मिलने पर सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।