ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Crime News: बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद की मर्डर की आशंका

Bihar Crime News: भागलपुर के मंजरोही गांव में बाइक पर सवार प्रॉपर्टी डीलर ऋषभ झा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के मंजरोही गांव में सोमवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर ऋषभ झा की गोली मारकर हत्या कर दी। ऋषभ अपने दोस्त सौरभ के साथ बाइक पर सवार था और दोनों मिलकर प्लाटिंग का काम करते थे।


सूत्रों के अनुसार, जैसे ही वे त्रिमोहन चौकी की तरफ जा रहे थे, भागलपुर की ओर से आए दो बाइक सवारों ने उन्हें रोकने का इशारा किया। जब दोनों नहीं रुके, तो आरोपियों ने बाइक पर पीछे बैठे ऋषभ को पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। पेट में गोली लगने के बाद ऋषभ बाइक से नीचे गिर गया। 


सौरभ ने अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। ऋषभ झा शेरमारी का निवासी था और दिलीप झा व पूनम देवी का इकलौता पुत्र था। उनकी मां ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता कि ऋषभ किससे दुश्मनी रखता था।


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और सभी बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और साथी सौरभ के अनुसार, ऋषभ ने उसे शाम चार बजे फोन करके बाजार में प्रॉपर्टी के लिए बुलाया था, तभी यह घटना हुई।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें