ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

कोरोना पेशेंट की पत्नी के साथ छेड़खानी करने वाला वार्ड बॉय गिरफ्तार, वीडियो जारी कर खुद को बताया निर्दोष

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में कोरोना संक्रमित पति के इलाज के दौरान हुए महिला से छेड़खानी मामले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. छेड़खानी के आरोपी ग्लोकल अस्पताल के वार्ड बॉय ज्य

कोरोना पेशेंट की पत्नी के साथ छेड़खानी करने वाला वार्ड बॉय गिरफ्तार, वीडियो जारी कर खुद को बताया निर्दोष
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में कोरोना संक्रमित पति के इलाज के दौरान हुए महिला से छेड़खानी मामले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. छेड़खानी के आरोपी ग्लोकल अस्पताल के वार्ड बॉय ज्योति कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी के बयान पर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की गयी है. इसके अलावा पीड़ित महिला ने भी भागलपुर पुलिस के अधिकारी को घटना का टाइमलाइन लिखकर भेजा है. महिला ने घटनाक्रम को डेट के साथ लिखकर पुलिस को मोबाइल पर भेजा है. पुलिस उसकी भी जांच कर रही है. 


मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जिसमें एएसपी पूरन झा के अलावा एएसडीएम अनु कुमारी और महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी को शामिल किया गया है. एसएसपी का कहना है कि डीएम से विचार विमर्श करने के बाद इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि मीडिया में आये पीड़ित महिला के बयान के वीडियो की जांच की जा रही है. 


आपको बता दें कि पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि वह कोरोना संक्रमित अपने पति और मां को इलाज के लिए ग्लोकल अस्पताल लेकर गयी थी. वहां पर इलाजरत उसके पति और मां के सामने ही वार्ड बॉय ने उसका दुपट्टा खींचा था और उसकी कमर पर हाथ रखा था. यह देखकर उसके पति उस स्थिति में भी विचलित हो गये थे. 


वहीं, मंगलवार को ग्लोकल अस्पताल के आरोपी वार्ड बॉय ज्योति कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में वह कुछ पढ़कर बोलते हुए दिख रहा है. उस वीडियो में ज्योति कुमार खुद को निर्दोष बताते हुए महिला पर ही कार्रवाई की मांग कर रहा है. उसने उस वीडियो में कहा है कि अस्पताल में सीसीटीवी लगे हुए हैं और उससे साफ हो जायेगा कि उसने कुछ नहीं किया. उस वीडियो में वह यह भी कह रहा है कि महिला ग्लोकल से अपने पति को लेकर कर मायागंज ले गयी, वहां से पटना गयी और 20 दिनों के बाद उसपर इस तरह का आरोप लगा रही है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें