ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

बिहार: JDU प्रखंड अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर के अंदर छिपकर बैठे थे अपराधी, एक नाबालिग गिरफ्तार

BHAGALPUR: इस वक्त खबर बिहार के भागलपुर से आ रही है जहां जदयू नेता को अपराधियों ने निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में JDU नेता गोली लगने से घायल हो गए हैं. बता द

बिहार: JDU प्रखंड अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर के अंदर छिपकर बैठे थे अपराधी, एक नाबालिग गिरफ्तार
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: इस वक्त खबर बिहार के भागलपुर से आ रही है जहां जदयू नेता को अपराधियों ने निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में JDU नेता गोली लगने से घायल हो गए हैं. बता दे यह हादसा खरीक के जदयू प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव के साथ घटी है. जो खैरपुर के सरपंच प्रतिनिधि भी हैं. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात अपराधियों ने खैरपुर स्थित उनके घर पर इस घटना को अंजाम दिया है. पप्पू कुमार यादव को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. वहीं पुलिस इस मामले में जांच में लगी है.


बता दें खरीक के JDU प्रखंड अध्यक्ष सह खैरपुर के सरपंच प्रतिनिधि पप्पू कुमार यादव को उनके घर पर अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. इस गोलीबारी में उनके पैर, जांघ और पेट में गोली लगी है. घटना के बाद उन्हें भागलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है. फिलहाल मंगलवार सुबह को आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. वहीँ पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को उठाया है. तथा पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.


बताया जा रहा है जिस वक्त घटना घटी उस वक्त प्रखंड अध्यक्ष के खैरपुर स्थित घर पर कोई नहीं था. वे बाहर से आये थे और घर के अंदर जा रहे थे तभी घर के अंदर बैठे अपराधी घर में घुसते ही अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि कुल 6 राउंड  गोली चलने की सूचना है.


इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें