Hindi News / crime / भागलपुर में अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम: बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर...

भागलपुर में अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम: बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर की कराई हत्या, 4 गिरफ्तार

भागलपुर के बिहपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते बहू ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर ससुर की गोली मारकर हत्या करवा दी। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 23, 2026, 5:08:13 PM

बिहार न्यूज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो रिपोर्टर

BHAGALPUR:भागलपुर के नवगछिया स्थित बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतीपुर गांव में 21 अप्रैल की रात हुई प्रकाश मंडल की हत्या अब एक सनसनीखेज प्रेम-प्रसंग की कहानी बनकर सामने आई है। इस पूरे हत्याकांड की जड़ में मृतक की छोटी बहू और उसके प्रेमी का रिश्ता बताया जा रहा है।


मामले का खुलासा करते हुए नवगछिया एसपी ने बताया कि मृतक की छोटी बहू सुषमा कुमारी का गांव के ही संजीव कुमार के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था, जिसके बाद गांव में पंचायत कर मामला शांत कराया गया था।


लेकिन यह रिश्ता अंदर ही अंदर सुलगता रहा और आखिरकार खून-खराबे में बदल गया। 21 अप्रैल की देर रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने घर में घुसकर प्रकाश मंडल को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। 


सूचना मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था।  जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए निखिल कुमार, दिवाकर कुमार और मृतक की छोटी बहू सुषमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया।  एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दिवाकर के घर से हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा,दो गोली एवं एक खोखा भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग और परिवार की ‘इज्जत’ को लेकर उपजे तनाव ने इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।