ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Crime News: चुनाव ड्यूटी पर तैनात ITBP जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को चुनाव ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई। राजकीय प्लस टू मध्य विद्यालय कोहड़ा भवानीपुर में...।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को चुनाव ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई। राजकीय प्लस टू मध्य विद्यालय कोहड़ा भवानीपुर में सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के एक जवान ने दोपहर करीब 2 बजे स्कूल भवन की छत पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


जवानों के ठहरने की व्यवस्था इसी स्कूल में की गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में अचानक गोली चलने की आवाज आई। साथी जवान जब तुरंत छत पर पहुंचे, तो जवान गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गौतम कुमार यादव (33 वर्ष), निवासी—चिरकुंडा, धनबाद (झारखंड) के रूप में हुई है। वह आईटीबीपी के एक सक्रिय और अनुशासित जवान माने जाते थे और चुनाव ड्यूटी के लिए बिहार भेजे गए थे।


पुलिस व एफएसएल ने मौके से जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस, एफएसएल टीम और डीएसपी रजनीकांत प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। टीम ने छत से सर्विस रिवॉल्वर, एक खोखा और अन्य आवश्यक साक्ष्य बरामद किए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पूरी घटना की वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में लगे हुए हैं। मृतक जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है और बल की ओर से उन्हें हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


किसी तनाव के संकेत नहीं मिले

सूत्रों के अनुसार, सुबह तक गौतम यादव की ड्यूटी सामान्य तरीके से चल रही थी और न ही सहकर्मियों ने उनके व्यवहार में किसी प्रकार का तनाव या असामान्य गतिविधि देखी थी। दोपहर में अचानक हुए इस कदम से सभी सहकर्मी स्तब्ध हैं। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन व्यक्तिगत कारण, मानसिक दबाव या पारिवारिक तनाव जैसे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


चुनाव ड्यूटी के बाद शनिवार को आईटीबीपी जवानों को कैंप में लौटना था। लेकिन दोपहर में हुई इस घटना के बाद पूरी प्रक्रिया रोक दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना से विद्यालय परिसर में दहशत और स्थानीय इलाके में गहरा शोक फैल गया है। स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय बल अब मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं, ताकि इस आत्मघाती कदम के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें