ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामापटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा

Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई

Bihar Crime News: बेतिया में महिला कर्मियों से अश्लील व्यवहार और धमकी देने के आरोप में जिला नीलाम पत्र शाखा के संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर आलोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिला प्रशासन ने उसकी संविदा सेवा तत्काल समाप्त कर दी।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में जिला नीलाम पत्र शाखा में कार्यरत महिला कर्मियों से अश्लील व्यवहार एवं धमकी देने के गंभीर मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी डाटा एन्ट्री ऑपरेटर आलोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसकी संविदा सेवा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।


मामला तब सामने आया जब नीलाम पत्र शाखा में कार्यरत महिला कर्मियों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि संविदा पर कार्यरत आलोक कुमार उनके साथ अशोभनीय व्यवहार करता था, आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था और बात न मानने पर बर्बाद कर देने की धमकी देता था। शिकायत को शाखा के प्रधान लिपिक ने वरीय अधिकारियों को अग्रसारित किया, जिसके बाद जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने इसे अत्यंत गंभीर मामला मानते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।


डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या समझौते की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कर्मियों के प्रति अभद्र व्यवहार न केवल अनुशासनहीनता है बल्कि दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।


जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रधान लिपिक द्वारा नगर थाना, बेतिया में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही जिला प्रशासन ने उसकी संविदा समाप्ति की कार्रवाई भी पूरी कर ली है।


जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि यदि किसी भी कार्यालय में महिला कर्मियों के साथ अभद्रता या उत्पीड़न की शिकायत मिले तो उसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ लिया जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में कार्यरत महिला कर्मियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें