ब्रेकिंग
बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

गया : लोजपा नेता की पत्नी पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने की 45 राउंड फायरिंग

GAYA : बालू के अवैध खननन को लेकर गया के बेलागंज के कोरमथु गांव में जमकर गोलीबारी की गई. गुरुवार की देर शाम कुछ लोगों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच ज

गया : लोजपा नेता की पत्नी पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने की 45 राउंड फायरिंग
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA : बालू के अवैध खननन को लेकर गया के बेलागंज के कोरमथु गांव में जमकर गोलीबारी की गई. गुरुवार की देर शाम कुछ लोगों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम कुछ लोगों ने बेलागंज के कोरमथु गांव में रामाशीष बिंद के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. वहां से लौटने के दौरान अपराधियों ने लोजपा नेता की गाड़ी पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना के वक्त गाड़ी में लोजपा नेता पुन शर्मा की पत्नी औऱ ड्राइवर सवार था. 

इस दौरान दोनों ने गाड़ी में छिप कर अपनी जान बचाई. जिसके बाद रामाशीष बिंद और लोजपा नेता के ड्राइवर जलेंद्र शर्मा ने पुलिस थाने में तुरी मुखिया अनिल शर्मा, गया नगर निगम के पूर्व मेयर विक्की शर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि चाकंद से लेकर बेला के बीच नदी से बालू के अवैध खनन का कारोबार होता है. इसी को लेकर रामाशीष बिंद के घर पर गोलिबारी की गई है.  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब तीस राउंड गोलियां चलाई गईं. इसके बाद अपराधियों ने लोजपा नेता की पत्नी के वाहन पर करीब 15 गोलियां चलाई गई. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें