ब्रेकिंग
सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनसीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

बेगूसराय में पुलिस जवान से बाइक लूटने वाले क्रिमिनल अरेस्ट, 8 अपराधी मिलकर बना रहे थे डकैती की योजना

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट की योजना बनाते आठ अपराधियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गये अपराधियों में पुलिस जवान से बाइक लूटने वाले भी शा

बेगूसराय में पुलिस जवान से बाइक लूटने वाले क्रिमिनल अरेस्ट, 8 अपराधी मिलकर बना रहे थे डकैती की योजना
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट की योजना बनाते आठ अपराधियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गये अपराधियों में पुलिस जवान से बाइक लूटने वाले भी शामिल हैं। पुलिस ने 48 घंटे में मोटरसाइकिल लूटकांड का खुलासा कर लिया है।


बलिया थाना के रेड लाइट एरिया से उत्तर  मसूरचक  के पास एक बगीचे में बैठकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सभी अपराधियों को धर दबोचा।एएसपी सह बलिया डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी का पूर्व से भी लूट,डकैती ,हत्या का आपराधिक इतिहास जिला एवं जिला से बाहर के कई थानों में दर्ज है। सभी आठों अपराधी बलिया में एक बड़े डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। अपराधियों के पास के एक देशी कट्टा समेत दो कारतूस भी बरामद किया गया है।


एएसपी बताया कि  27 जून की रात बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर पावर हाउस के समीप रोहतास से खगड़िया पुलिस लाइन ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे सिपाही आर्यन राजकी मोटरसाइकिल और मोबाइल ग्रुप में शामिल तीन अपराधियों के द्वारा लूट लिया गया था।इनकी निशानदेही पर लूट की मोटरसाइकिल को थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के ताजपुर गांव से बरामद कर लिया गया है। लूट कि इस घटना को अंजाम देने वालों में मोहम्मद जाहिद, बुलबुल कुमार और हुसैन खलीफा शामिल था । मोटरसाइकिल लूट की घटना में कुल छह अपराधी शामिल थे जिनमें तीन की तलाश पुलिस अभी कर रही है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें