ब्रेकिंग
सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनसीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

बेगूसराय में लूट, युवक को गोली मारकर छीने ढ़ाई लाख रुपये

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का मनोबल चरम पर है। यहां बदमाश लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को भी बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर एक

बेगूसराय में लूट, युवक को गोली मारकर छीने ढ़ाई लाख रुपये
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का मनोबल चरम पर है। यहां बदमाश लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को भी बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर एक युवक के साथ बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है।


घटना एसएच-55 पर चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही के नजदीक की है। घायल युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के औरे निवासी दिनेश यादव के रूप में की गयी है। दिनेश यादव को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि दिनेश यादव बेगूसराय से बस पर सवार होकर बसही पहुंचा। बसही में बस से उतरकर मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने लूटपाट के दौरान उसे गोली मार दी। उसके बाद अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार ठीकेदारी करने वाले दिनेश यादव से बदमाशों ने ढ़ाई लाख रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें