ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश

बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने 21 वर्षीय मोहम्मद हरून उर्फ मासूम की गोली मारकर हत्या कर शव को सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव के ऊपर बाइक रखी गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर शव को सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव की बताई जा रही है।


मृतक की पहचान नगर परिषद बरौनी वार्ड-10 निवासी मोहम्मद हरून के 21 वर्षीय पुत्र मासूम उर्फ पांव रोटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने ननिहाल पसपुरा गए हुए थे, जहां अज्ञात अपराधियों ने उनकी कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की नीयत से सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया।


परिजनों के अनुसार, मासूम  शुक्रवार को घर से किसी काम से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह पसपुरा बहियार स्थित एक गड्ढे में उनका शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि किसी दोस्त ने उन्हें बुलाकर ले गया और साजिश के तहत गोली मारकर हत्या कर दी।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया। घटना को हादसा दिखाने के उद्देश्य से शव के ऊपर मोटरसाइकिल उल्टा रख दी गई थी, ताकि मामला सड़क दुर्घटना प्रतीत हो।


इधर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि पसपुरा बाजार स्थित सड़क किनारे से शव बरामद हुआ है। मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


एसपी मनीष ने बताया कि शव का एक्स-रे कराया गया, जिसमें सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। आखिर किस वजह से बदमाशों ने मासूम उर्फ पांव रोटी की हत्या की, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें