ब्रेकिंग
सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनसीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

बालू माफिया का तांडव ; पुलिस टीम पर पथराव, दारोगा और हवलदार घायल

BHAGALPUR: भागलपुर में बालू माफिया का दु:साहस देखने को मिला है। बालू माफिया ने पुलिस पर हमला बोल दिया है। हमले में दारोगा और हवलदार घायल हो गये हैं। वहीं पुलिस का जिप्सी क्षतिग्रस्

बालू माफिया का तांडव ; पुलिस टीम पर पथराव, दारोगा और हवलदार घायल
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: भागलपुर में बालू माफिया का दु:साहस देखने को मिला है। बालू माफिया ने पुलिस पर हमला बोल दिया है। हमले में दारोगा और हवलदार घायल हो गये हैं। वहीं पुलिस का जिप्सी क्षतिग्रस्त हो गया है।


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में देर रात दुस्साहसी बालू माफिया और उसके गुर्गों ने मिलकर पुलिस जिप्सी पर पथराव कर दिया। वहीं इस पथराव में पुलिस अवर निरीक्षक अनिल सिंह और  हवलदार अब्बाश खान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जबकि पुलिस जिप्सी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।  पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए मौके से दो बाइक को जब्त करते हुए पथराव कर रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


हालांकि बालू माफिया बजरंगी यादव इस दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर फरार होने में कामयाब रहा।  मामले की जानकारी मिलते ही अहले सुबह डीएसपी विधि व्यवस्था निसार अहमद खां ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर जायजा लिया। डीएसपी ने भी घायल  पुलिसकर्मियों से मामले की पूरी जानकारी ली है। इस दौरान डीएसपी ने जांचोपरांत पथराव में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें