ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े स्कूटी सवार शिक्षिका की हत्या, बदमाशों ने हेलमेट उतरवाया और सिर में दाग दी गोली

Bihar Crime News: अररिया जिले में स्कूल जा रही महिला शिक्षिका शिवानी कुमारी को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब स्कूटी से स्कूल जा रही एक महिला शिक्षिका को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना बुधवार की सुबह नरपतगंज थाना क्षेत्र के खाबदह कन्हैली में हुई। 


मृतका शिवानी कुमारी (28 वर्ष) मध्य विद्यालय खाबदह कन्हैली में पदस्थापित थीं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की रहने वाली थीं। वे रोज की तरह फारबिसगंज स्थित डेरा से अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं।


स्कूल से लगभग सौ मीटर पहले शिवमंदिर के समीप बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी स्कूटी रोककर पहले हेलमेट खुलवाया और फिर सीधे कनपटी में गोली मार दी। गोली लगते ही शिवानी कुमारी सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीण सुधीर यादव और गौरव कुमार ने उन्हें एक कार में लादकर सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुधीर यादव ने बताया कि वे अपने खेत में गेंहू की बुआई कर रहे थे और स्कूल की ओर भागते कुछ लोगों को देखकर तुरंत वहां पहुंचे।


एसपी अंजनी कुमार, फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह और नरपतगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि हर एंगल से जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें