ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल की दिल्ली कोर्ट में पेशी, NIA ने मांगी 15 दिन की रिमांड

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को IGI एयरपोर्ट से NIA ने गिरफ्तार किया। बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले समेत 18 से अधिक गंभीर केसों में आरोपित अनमोल को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां NIA

बिहार
NIA कसेगी शिकंजा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत भेज दिया है। जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है। अनमोल विश्नोई को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से NIA और दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अनमोल को अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया था। बताया जाता है कि जेल से बाहर आने के बाद वह फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भाग गया था।


अनमोल विश्नोई बाबा सिद्दीकी, सिद्धू मूसेवाला हत्या और सलमान खान के घर फायरिंग जैसे 18 से अधिक गंभीर मामलों में आरोपी है। जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। अनमोल को अमेरिका से भारत में डिपोर्ट किया गया है। 19 नवंबर को IGI एयरपोर्ट पर NIA और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने उसे धर दबोचा। एयरपोर्ट से गिरफ्तारी के बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया गया, जहां NIA ने  कोर्ट से अनमोल बिश्नोई की 15 दिन की कस्टडी की मांग की है।


मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंस विश्नोई का छोटा भाई अनमोल 2022 से फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका में छिपा हुआ था। बाबा सिद्दीकी, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, सलमान खान के घर पर फायरिंग और ऑनलाइन धमकी सहित 18 से अधिक गंभीर मामलों में अनमोल आरोपी है। वह अमेरिका में रहकर ही आपराधिक वारदातों को निर्देशित किया करता था और एक्सटॉर्शन रैकेट भी चलाता था।


उसके खिलाफ 35 से ज्यादा हत्याकांड और 20 से अधिक अपहरण, धमकी और हिंसा की वारदातों से जुड़े सबूत मिले हैं। उसके पास भारत के दो पासपोर्ट मिलने की बात सामने आ रही है। जो फर्जी दस्तावेज़ों के उपयोग कर बनाने की ओर इशारा करता है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में उसे पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार NIA ने अनमोल बिश्नोई की 15 दिन की कस्टडी कोर्ट से मांगी है।.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें