ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

पटना से अगवा किये गये दो भाइयों के केस में खुलासा, 1 करोड़ की मांगी गई थी फिरौती, मास्टरमाइंड मनीष अब भी है फरार

PATNA: राजधानी पटना से अगवा किये गये दो भाइयों के केस में नया खुलासा हुआ है. किडनैपर्स ने दोनों भाइयों को छोड़ने के एवज में 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. इस मामले में लड़क

पटना से अगवा किये गये दो भाइयों के केस में खुलासा, 1 करोड़ की मांगी गई थी फिरौती, मास्टरमाइंड मनीष अब भी है फरार
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना से अगवा किये गये दो भाइयों के केस में नया खुलासा हुआ है. किडनैपर्स ने दोनों भाइयों को छोड़ने के एवज में 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. इस मामले में लड़कों के पिता ने भोजपुर के मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कराया है.


फौजी पिता ने दो नामजद के साथ चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है. आपको बता दें कि पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज से पास से नीतीश और आकाश को किडनैप किया गया था. पुलिस ने सोमवार की रात को ही भोजपुर के धोबहा ओपी के कड़रा गांव से उन्हें छुड़ा लिया था. पुलिस ने कड़रा गांव के अमित और सीतामढ़ी के सहियारा गांव के राजन को इस मामले में गिरफ्तार किया है. वहीं इस केस का मास्टरमाइंड मनीष अब भी फरार चल रहा है. 


किडनैपर्स ने भिखना पहाड़ी के रहने वाले मनीष के मोबाइल का यूज फिरौती मांगने के लिए किया था. मनीष दोनों भाइयों में से एक का दोस्त है. बताया जा रहा है कि दोनों को किडनैप करने के बाद किडनैपर्स ने बड़े बेटे मुकेश को फोन करके 1 करोड़ रुपये लेकर भोजपुर के महुली गांव के पास बुलाया था. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को छुड़ा लिया. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें