Hindi News / career / जेईई मेन 2026 में विद्या विहार करियर प्लस का शानदार प्रदर्शन, अब जेईई...

जेईई मेन 2026 में विद्या विहार करियर प्लस का शानदार प्रदर्शन, अब जेईई एडवांस्ड पर फोकस

Purnea News: पूर्णिया के विद्या विहार करियर प्लस के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. कई छात्रों ने 90+ परसेंटाइल हासिल कर एनआईटी में प्रवेश की राह बनाई, अब जेईई एडवांस्ड पर फोकस है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 21, 2026, 2:55:03 PM

जेईई मेन 2026 में विद्या विहार करियर प्लस का शानदार प्रदर्शन, अब जेईई एडवांस्ड पर फोकस

- फ़ोटो Reporter

Purnea News: विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परिणामों से पूरे सीमांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जेईई मेन 2026 में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार परसेंटाइल हासिल कर देशभर के प्रतिष्ठित एनआईटी संस्थानों में अपनी जगह सुनिश्चित की है।


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सूरज कुमार ने 97.71 परसेंटाइल, अनुराग शंकर ने 97.07 परसेंटाइल, शिवांकर कुमार ने 95.14 परसेंटाइल,हर्षित ने 94.21 परसेंटाइल, आयुष्का परी ने 91.63 परसेंटाइल, परमजीत सिंह ने 91.09 परसेंटाइल, गौरव कुमार ने 87.41 परसेंटाइल तथा अथर्व वर्मा ने 85.55 परसेंटाइल प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


इन शानदार परिणामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अनवरत परिश्रम, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और अभिभावकों के  दृढ़ विश्वास का संयुक्त परिणाम है। वहीं वीवीजीआई के सचिव राजेश मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वीवीसीपी निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान कर रहा है, जिससे छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।


उन्होंने आगे बताया कि जेईई मेन में इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब सभी छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ जेईई एडवांस्ड 2026 की तैयारी में जुट गए हैं। संस्थान द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए “जेईई एडवांस्ड टच डाउन सेशन”, गहन अभ्यास मॉड्यूल, नियमित टेस्ट सीरीज़ और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से तैयारी को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि छात्र आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में स्थान प्राप्त कर सकें।


यह उत्कृष्ट परिणाम न केवल वीवीसीपी की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सही दिशा और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। संस्थान भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।