ब्रेकिंग
फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Success Story: 10वीं में कम मार्क्स आने पर स्कूल से निकाल दिया गया, पहली ही कोशिश में UPSC की परीक्षा पास कर बन गए IPS अधिकारी

Success Story: हौसले बुलंद हो और कुछ कर गुजरने की चाह रखते हों तो सफलता आपके कदम चूमेगी. कुछ ऐसी ही कहानी है आईपीएस अधिकारी आकाश कुल्हारी की.

Success Story
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Success Story: आज हम आपको बताएंगें एक ऐसे पुलिस अधिकारी की सफलता की कहानी जिसने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर वह मुकाम हासिल कर लिया, जिसे पाने की चाह आज के युवा करते हैं। सफलता की यह कहानी है आईपीएस आकाश कुल्हारी की। जिन्होंने अपनी सफलता से बहुतों को प्रेरित करने का काम किया है।


दरअसल, आईपीएस आकाश कुल्हारी का जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले में हुआ था। स्कूली दिनों में वह पढ़ाई में कमजोर थे, लेकिन कड़ी मेहनत और समर्पण से उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की और सरकारी अफसर बने। उनकी कहानी उन लोगों के लिए मिसाल है, जो शुरुआती असफलताओं के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहते हैं।


10वीं में कम अंक आने के कारण आकाश कुल्हारी को स्कूल से निकाल दिया गया था। लेकिन उनके पिता ने हार नहीं मानी और उनका एडमिशन बीकानेर के केंद्रीय विद्यालय में करवा दिया। इस नए अध्याय ने आकाश की जिंदगी बदल दी। उन्होंने कड़ी मेहनत से पढ़ाई की और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85% अंक हासिल किए।


केंद्रीय विद्यालय ने आकाश कुल्हारी की लाइफ को पूरी तरह से आकार दिया। इसके बाद, उन्होंने बीकानेर के दुग्गल कॉलेज से बीए की डिग्री प्राप्त की। फिर, उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए किया। इसके बाद उन्होंने एमफिल में दाखिला लिया और साथ ही यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी।


आकाश कुल्हारी 2006 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने साल 2005 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। उनकी यूपीएससी रैंक 273 थी। वर्तमान में, वह यूपी कैडर में आईजी रैंक पर पोस्टेड हैं और फिलहाल IG HQRS के पद पर कार्यरत हैं। आईपीएस आकाश कुल्हारी की सक्सेस स्टोरी उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो असफलताओं से निराश हो जाते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें