ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

UPSC Mains Result 2025: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2736 उम्मीदवार सफल; अब इंटरव्यू राउंड की करें तैयारी

UPSC Mains Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 2736 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं जिन्हें अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UPSC Mains Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC Mains) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।


इस वर्ष कुल 2736 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। अब इन उम्मीदवारों को अगला चरण इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। UPSC Mains परीक्षा 2025 का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी। 


इस परीक्षा के माध्यम से कुल 979 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू संघ लोक सेवा आयोग के मुख्य कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू की तिथियां जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को अपने ई-समन लेटर वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे।


इंटरव्यू के लिए योग्य घोषित उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना अनिवार्य है। बिना DAF-II जमा किए कोई भी उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। ज्ञात हो कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में आयोजित की जाती है। इन तीनों चरणों में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को देश की प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे IAS, IPS, IFS, IRS आदि पदों पर नियुक्ति दी जाती है।


रिजल्ट चेकर करने के लिए उम्मीदवारों को upsc.gov.in पर जाकर “Civil Services Mains Result 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रिजल्ट की PDF फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रख सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें