ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Success Story: बिना कोचिंग के पहली बार में ही IAS बन गई 22 साल की लड़की, कठिन परिश्रम कर लिख दी सफलता की कहानी

Success Story: अगर कुछ पाने की चाह हो तो अपने मेहनत और लगन से दुनिया जीती जा सकती है. ऐसी ही सफलता की कहानी है पहली बार में ही IAS बनी 22 साल की लड़की की. जिसने कठिन परिश्रम से सफलता की कहानी लिख दी...जानें

Success Story
सफलता की कहानी
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Success Story: अगर कुछ पाने की चाह हो तो मेहनत और लगन से दुनिया जीती जा सकती है। इसीलिए कहा भी जाता है- जहां चाह वहां राह। ऐसी ही एक लड़की की सफलता की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं। अनन्या सिंह ने महज 22 साल की उम्र में पहली ही कोशिश में यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास कर ली और आईएएस अधिकारी बन गईं। आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह की कहानी युवाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक है।


अनन्या सिंह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है बचपन से ही अनन्या तेज-तर्रार और मेहनती रही हैं। उनके परिवार वाले बताते हैं कि उन्हें हमेशा से किताबों से बहुत लगाव रहा है। अनन्या ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा में 96% और 12वीं कक्षा में 98.25% अंक हासिल कर अपने जिले में टॉप किया।


अनन्या ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की। उनका कहना है कि टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करना बहुत जरूरी है ताकि एग्जाम की बेहतर रणनीति बनाई जा सके। उन्होंने 3 साल तक रोज 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई करके यूपीएससी परीक्षा की तैयारी किया और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परीक्षा में बैठी और सफलता अपने नाम दर्ज कर लिया। अनन्या को लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' का नाम भी दिया हैं, क्योंकि वह किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं है। ये भारत की सबसे कम उम्र की आईएएस अधिकारियों में से एक है।


अनन्या ने कक्षा 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनॉमिक्स में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की। स्कूल और कॉलेज के समय से ही अनन्या के मन में IAS बनने का सपना था। उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ ही यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी और 3 साल तक कड़ी मेहनत और लगन से पढाई किया। 


अनन्या सिंह ने पहले ही प्रयास में साल 2019 में आए परिणाम के अंदर यूपीएससी परीक्षा को पास किया। तब वह महज 22 साल की थीं और उन्होंने 51वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी हासिल की। अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इनकी सफलता से हजारों लड़कियों को प्रेरणा मिली है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें