ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

RRB सेक्शन कंट्रोलर और ग्रुप डी भर्ती 2026: जानिए... परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की पूरी डिटेल

RRB: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आरआरबी ने नोटिस जारी किया और कहा है कि सेक्शन कंट्रोलर ( सीईएन 04/2025 ) के 368 पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी एग्जाम 11 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक होगा।

RRB
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RRB: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आरआरबी ने नोटिस जारी किया और कहा है कि सेक्शन कंट्रोलर ( सीईएन 04/2025 ) के 368 पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी एग्जाम 11 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक होगा। परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी जारी होगी। इस साथ ही परिक्षा के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।


बता दें कि इस भर्ती के आवेदन अक्टूबर 2025 में लिए गए थे। यह पे लेवल -6 का पद है। शुरुआती वेतन 35400 तय किया गया है। इस भर्ती के लिए एल2 का मेडिकल स्टैंडर्ड मांगा गया है। वहीं, चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को एक चरण की लिखित परीक्षा (सीबीटी), सीबैट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। 


सिंगल स्टेज सीबीटी में अभ्यर्थियों से केवल मैथ्स व रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। इंग्लिश व जीएस नहीं आएगा। सीबीटी में वैकेंसी से 8 गुना सीबैट के लिए पास किए जाएंगे। सीबीटी में 120 मिनट में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 60 अंक का एनालिटिकल एंड मैथ्स, 20 अंक का लॉजिकल कैपाबिलिटी, 20 अंक का मेंटल रीजनिंग आएगा। 


रेलवे में ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती के आवेदन 21 जनवरी से-

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए 21 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 की एनटीपीसी 12वीं लेवल और ग्रेजुएट लेवल की भर्ती निकल चुकी है। 


वहीं, एएलपी और टेक्निशियन एवं आइसोलेटेड पोस्ट की भर्तियां भी निकल चुकी है। अब ग्रुप डी की भर्तियों का इंतजार था। लेकिन रेलवे की इस नई 22000 भर्ती से अभ्यर्थी निराश हैं। उनका कहना है कि रेलवे में लेवल-1 के 1.40 लाख से ज्यादा पद खाली हैं तो इतनी कम वैकेंसी क्यों निकाली जा रही है। वैकेंसी बढ़ाने के लिए अभ्यर्थी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार ट्वीट कर अभियान भी चला रहे हैं। उन्होंने वैकेंसी 1 लाख करने की मांग की है। अब देखना होगा कि कितने दिनों में एग्जाम हो पाता है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें