ब्रेकिंग
बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025: 32,438 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे चंडीगढ़ ने ग्रुप डी लेवल 1 के तहत 32,438 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Railway Group D Recruitment 2025
Railway Group D Recruitment 2025
© Railway Group D Recruitment 2025
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Railway Group D Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे की ओर से शानदार अवसर आया है। रेलवे चंडीगढ़ ने ग्रुप डी लेवल 1 के 32,438 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।


शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष होनी चाहिए।

आरक्षण: आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।


आवेदन प्रक्रिया

Railway Group D Recruitment 2025 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर "Railway Group D Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।

नए पेज पर "Create an Account" पर क्लिक करके पंजीकरण करें।

लॉगिन करके मांगी गई जानकारी भरें।

निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।


आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹500

एससी/एसटी/पीएच/ईबीसी और महिला उम्मीदवार: ₹250

आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से जमा किया जा सकता है। बिना शुल्क जमा किए गए आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे।


शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

35 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी।

1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।


महिला उम्मीदवारों के लिए:

20 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी।

1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।

शारीरिक दक्षता के लिए केवल एक प्रयास की अनुमति दी जाएगी।


महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रारंभ तिथि: 23 जनवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2025

नोटिफिकेशन और डायरेक्ट लिंक

नोटिफिकेशन डाउनलोड करें: यहां क्लिक करें

आवेदन फॉर्म भरें: यहां क्लिक करें


रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया को समय से पूरा करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। इस भर्ती के माध्यम से 32,438 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और विवरण सही तरीके से भरें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें