ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Patna Top School Admission 2026: आप अपने बच्चों का एडमिशन पटना के टॉप स्कूलों में कराना चाहते हैं? पढ़ लीजिए यह जरूरी खबर

पटना के प्रमुख स्कूलों—लोयोला मोंटेसरी, क्राइस्ट चर्च, डीएवी बीएसईबी, संत डोमेनिक सैवियोज और कार्मेल हाई स्कूल—में नए सत्र के लिए एडमिशन फॉर्म जारी होने की तिथियां घोषित की गईं। नर्सरी से लेकर UKG तक के लिए उम्र सीमा और फॉर्म शुल्क भी तय किए गए हैं।

Patna Top School Admission 2026
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Top School Admission 2026: पटना के प्रमुख स्कूलों—लोयोला मोंटेसरी, क्राइस्ट चर्च स्कूल, डीएवी बीएसईबी, संत डोमेनिक सैवियोज हाई स्कूल, मेरी वार्ड किंडरगार्टेन और कार्मेल हाई स्कूल—में एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत होने वाली है। इन स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए पेरेंट्स पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। 


एडमिशन के दौरान इंटरैक्शन सेशन भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें शिक्षकों द्वारा बच्चों की पर्सनालिटी और एटीट्यूड का आकलन किया जाता है। यदि आप भी अपने बच्चे का प्रवेश इन प्रतिष्ठित स्कूलों में कराना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है।


लोयोला मोंटेसरी स्कूल

लोयोला मोंटेसरी स्कूल में नर्सरी और LKG के लिए एडमिशन फॉर्म 7 दिसंबर से स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। फॉर्म डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर है। नर्सरी के लिए उम्र सीमा 3–4 वर्ष और LKG के लिए 4–5 वर्ष निर्धारित है। वहीं फॉर्म शुल्क 1000 रुपए निर्धारित किए गए हैं।


क्राइस्ट चर्च स्कूल

क्राइस्ट चर्च स्कूल में LKG से कक्षा 5 तक के एडमिशन फॉर्म 20 दिसंबर से भरने शुरू होंगे। पेरेंट्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म शुल्क 1000 से 1200 तक लग सकता है।


डीएवी बीएसईबी स्कूल

डीएवी बीएसईबी में नर्सरी, LKG और UKG के एडमिशन के लिए फॉर्म 15 जनवरी से उपलब्ध होंगे। फॉर्म शुल्क 500 रुपए लगेंगे। उम्र सीमा- नर्सरी के लिए 3 वर्ष, LKG के लिए 4 वर्ष, UKG के लिए 5 वर्ष


संत डोमेनिक सैवियोज हाई स्कूल

संत डोमेनिक सैवियोज हाई स्कूल में नर्सरी से UKG तक के एडमिशन फॉर्म 10 दिसंबर से जारी होंगे। नर्सरी के लिए उम्र सीमा 3 वर्ष और LKG के लिए 4 वर्ष जबकि UKG के लिए 5 वर्ष निर्धारित है। एक हजार रुपए फॉर्म शुल्क के तौर पर देने होंगे।


कार्मेल हाई स्कूल

कार्मेल हाई स्कूल में LKG के एडमिशन फॉर्म दिसंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। यह स्कूल केवल लड़कियों के लिए है। एडमिशन लेने वाले बच्चों की उम्र सीमा 3–4 वर्ष होनी चाहिए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें