ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

बिहार में बंपर बहाली, सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर वैकेंसी, आज से कर सकेंगे अप्लाई

PATNA : बिहार के युवाओं से जो 10 लाख नौकरी देने का वादा किया गया था वो अब पूरा होते दिख रहा है। राज्य के सिविल कोर्ट में बंपर बहाली निकली है। इस बहाली के तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर,

बिहार में बंपर बहाली, सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर वैकेंसी, आज से कर सकेंगे अप्लाई
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के युवाओं से जो 10 लाख नौकरी देने का वादा किया गया था वो अब पूरा होते दिख रहा है। राज्य के सिविल कोर्ट में बंपर बहाली निकली है। इस बहाली के तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर सह गवाही लेखक और चपरासी के कुल 7692 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। अभ्यर्थी इसके लिए आज यानी 20 सितंबर से आवेदन कर सकेंगे। वहीं, 20 अक्टूबर 2022 के बाद एप्लीकेशन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। 




इन सभी पदों पर अप्लाई करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी की उम्र 21 से 37 साल तक होनी चाहिए। वहीं अगर महिलाओं, ईबीसी और ओबीसी की बात करें तो इन्हे 3 साल की छूट दी गई है। यानी वे 40 साल की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, एससी और एसटी के महिलाओं और पुरुषों को उम्र सीमा में 5 साल की छूट मिली है। 




इच्छुक अभ्यर्थियों की योग्यता की बात करें तो 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन किए हुए छात्र इन पदों के लिए आवेदन दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.districts.ecorts.gov.in/patna पर जाएं। क्लर्क पद के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, स्टेनोग्राफर के लिए भी ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य मानी जाएगी। स्टेनो और टाइपिंग, कोर्ट रीडर के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है, वहीं 10वीं पास छात्र चपरासी के पद के लिए आवेदन दे सकते हैं। 




एप्लीकेशन फॉर्म के लिए अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जनरल, ओबीसी और ओबीसी के कैंडिडेट्स  के लिए आवेदन शुल्क ₹800 है, जबकि एससी और एसटी के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी को आवेदन शुल्क के तौर पर ₹400 जमा करने होंगे। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें