ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

NSMCH बिहटा में महिला दिवस पर समारोह का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर चर्चा की गई तथा महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH), बिहटा में 07 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मोनिका अनंत, प्रोफेसर एवं यूनिट हेड, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, एम्स पटना थीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के डीन प्रोफेसर (डॉ.) संजय कुमार के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं एवं सशक्त महिलाएँ केवल सफल करियर ही नहीं बनातीं, बल्कि एक अधिक स्वस्थ और मजबूत समाज का भी निर्माण करती हैं। 


जब महिलाएँ सशक्त होती हैं तो समाज आगे बढ़ता है, जब महिलाएँ नेतृत्व करती हैं तो संस्थान प्रगति करता है और जब महिलाओं का सम्मान होता है तो राष्ट्र मजबूत बनता है।इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कृष्ण मुरारी जी का संदेश भी पढ़ा गया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और संस्थान महिला-नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 


कार्यक्रम को संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) हरिहर दीक्षित ने भी संबोधित किया और महिलाओं के सम्मान तथा उनके सर्वांगीण विकास के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संस्थान में कार्यरत सभी महिला डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को फूल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रशासक डॉ. कीर्ति पाल ने महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 09 और 10 मार्च को महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की घोषणा भी की।


कार्यक्रम के दौरान संस्थान के जॉइंट डायरेक्टर प्रोफेसर अरविंद प्रसाद, प्रोफेसर अशोक शरण तथा विभिन्न विभागों के अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 250 से अधिक फैकल्टी, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं हाई टी के वितरण के साथ हुआ।









टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें