ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

पीएम मोदी की PS बनीं निधि तिवारी, इतनी मिलेगी सैलरी; जानिए.. कैसे हासिल किया मुकाम

भारत के प्रधानमंत्री के निजी सचिव (PS) के पद पर भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग

Nidhi Tewari
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

भारत के प्रधानमंत्री के निजी सचिव (PS) के पद पर भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, निधि तिवारी पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के रूप में कार्यरत थीं, लेकिन अब उन्हें पीएम के निजी सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


बता दें कि, निधि तिवारी ने 2014 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल होकर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में उनके कार्यों की सराहना की गई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में निधि तिवारी का कार्यभार अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इस पद पर रहते हुए, उन्हें प्रधानमंत्री के दैनिक कार्यों का समन्वय, महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन, और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ तालमेल स्थापित करना होगा।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय में निजी सचिव के पद पर नियुक्त अधिकारियों का वेतनमान पे मैट्रिक्स स्तर 14 के अनुसार निर्धारित होता है, जो 1,44,200 रुपये प्रति माह होता है। इसके अलावा, महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाते हैं। वहीं, निधि तिवारी को नवंबर 2022 में प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया था।


इससे पहले, वे विदेश मंत्रालय (MEA) में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रभाग में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थीं। उनकी नई नियुक्ति से यह स्पष्ट होता है कि उन्हें अपनी विशेषज्ञता और कार्यकुशलता के लिए पहचाना गया है, और प्रधानमंत्री कार्यालय में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी। निधि ने अपने परिश्रम और लगन से सफलता की कहानी लिख दी है और युवाओं की प्रेरणा बन गयी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें