ब्रेकिंग
पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरारBihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसपटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरारBihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस

नौकरी के लिए निकली बंपर बहाली, अभी करें अप्लाई, 60 हजार से 2 लाख तक मिलेगा वेतन

DESK : बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए एमसीएल एक खुशखबरी लेकर आई है. चिकित्सा में रूचि रखने वाले अभ्यार्तियो के लिए अच्छी खबर है. महानदी कोल्फ़ील्ड्स लिमिटेड यानी कि एमस

नौकरी के लिए निकली बंपर बहाली, अभी करें अप्लाई, 60 हजार से 2 लाख तक मिलेगा वेतन
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए एमसीएल एक खुशखबरी लेकर आई है. चिकित्सा में रूचि रखने वाले अभ्यार्तियो के लिए अच्छी खबर है. महानदी कोल्फ़ील्ड्स लिमिटेड यानी कि एमसीएल सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए बंपर बहाली निकाली है. नौकरी पाने वाले युवाओं को 60 हजार से 2 लाख तक वेतन दिया जायेगा. 


महानदी कोल्फ़ील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने 70 पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर (GDMO) और सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और पद के अनुसार 60 हजार से 2 लाख तक के वेतन प्रतिमाह मिल सकते हैं.


👉 यहां क्लिक कर अप्लाई करें 


आपको बता दें कि एमसीएल यानि कि महानदी कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड की एक उपकंपनी है, जो भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन में आती है. यहां सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट के लिए 40, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 28 और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए दो पदों पर बहाली निकाली गई है. 


👉 यहां करें आवेदन 


इस वैकेंसी के लिए जनरल वर्ग के सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पद के लिए उम्र सीमा 42 साल रखी गई है. सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के लिए उम्रसीमा वर्ष तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, आरक्षण आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया आदि जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.mahanadicoal.in पर या www.coalindia.in के करिअर सेक्शन पर जाकर देख सकते हैं. 


आपको बता दें कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा. इसके लिए उम्मीदवारों को दिए हुए पते पर ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ पहुंचना है. यदि किसी उम्मीदवारों के पास योग्यता के अनुसार दस्तावेज नहीं है तो उन उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा. उम्मीदवारों को पहले एक आवेदन डाक पते पर भी भेजना होगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें