ब्रेकिंग
फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

LinkedIn founder : रीड हॉफमैन की दार्शनिक से टेक्नोलॉजी लीडर तक का सफर!

LinkedIn founder : रीड हॉफमैन, लिंक्डइन के सह-संस्थापक, ने फिलॉसफी की पढ़ाई की लेकिन अपनी सोच और टेक्नोलॉजी के प्रति जुनून के चलते दुनिया का सबसे बड़ा प्रोफेशनल नेटवर्क बना दिया।

रीड हॉफमैन, लिंक्डइन, लिंक्डइन संस्थापक, LinkedIn Founder, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, Oxford University, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, स्टार्टअप, Startup, प्रोफेशनल नेटवर्किंग, Professional Networking, करियर ग्
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LinkedIn founder : रीड हॉफमैन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से सिम्बॉलिक सिस्टम्स में ग्रेजुएशन किया, जिसमें कंप्यूटर साइंस, साइकोलॉजी और फिलॉसफी का उन्होंने अध्ययन किया  है। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी में मास्टर डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने गहरी सोच और समस्या समाधान की कला सीखी, जिससे उनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने का सपना मजबूत हुआ।


टेक्नोलॉजी और बिजनेस की ओर रुझान

शिक्षा के बाद हॉफमैन ने एप्पल और पेपाल में काम किया, जहां उन्हें बिजनेस और टेक्नोलॉजी का गहरा अनुभव मिला। लेकिन वह कुछ ऐसा बनाना चाहते थे, जिससे लोगों के करियर और प्रोफेशनल नेटवर्किंग में मदद मिल सके। इसी सोच से 2003 में उन्होंने लिंक्डइन की शुरुआत की। 

LinkedIn: दुनिया का सबसे बड़ा प्रोफेशनल नेटवर्क

लिंक्डइन (linkedin)  एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं, नौकरियां खोज सकते हैं और पेशेवरों से कनेक्ट हो सकते हैं। यह कंपनियों को भी टैलेंटेड कर्मचारियों की भर्ती में मदद करता है। आपको बता दे कि 2024 में लिंक्डइन ने 16.37 बिलियन डॉलर का राजस्व कमाया, जिसमें प्रीमियम मेंबरशिप से 2 बिलियन डॉलर शामिल थे। 2016 में (Microsoft) ने लिंक्डइन को 26.2 बिलियन डॉलर में खरीदा, जिससे इसकी ग्रोथ और बढ़ गई। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रोफेशनल नेटवर्क बन चुका है, जहां लाखों लोग अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।


स्टार्टअप और वर्क लाइफ बैलेंस पर हॉफमैन के विचार

हाल ही में, हॉफमैन ने कहा कि स्टार्टअप के शुरुआती दिनों में "वर्क-लाइफ बैलेंस" ( Work life Balance) एक मिथक है। उनका मानना है कि किसी भी स्टार्टअप की सफलता के लिए पूरी तरह से समर्पण और कड़ी मेहनत जरूरी होती है। उन्होंने लिंक्डइन और पेपाल के शुरुआती दिनों का उदाहरण दिया, जब कर्मचारी रात में परिवार के साथ डिनर करने के बाद भी काम करते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यह कठिन चरण ( tough phase) हमेशा के लिए नहीं रहता। एक बार स्टार्टअप सफल हो जाए, तो संतुलन बनाना संभव हो जाता है। ये विचार नए उद्यमियों के लिए प्रेरणादायक हैं, जो अपने स्टार्टअप को सफल देखना चाहते हैं।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें