ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

अगर आप अपने बच्चे का केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कराने का सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। Kendriya Vidyalaya Sangathan ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका और क्लास-1 में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KVS Admission 2026: अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका और क्लास-1 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च 2026 से शुरू होकर 02 अप्रैल 2026 तक चलेगा। ऐसे में पेरेंट्स को फॉर्म भरते समय हर छोटी-बड़ी बात का खास ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि एक छोटी गलती भी आवेदन को रद्द कर सकती है।


एक फॉर्म से कितने केंद्रीय विद्यालयों में कर सकते हैं आवेदन?

KVS के नियमों के मुताबिक, एक एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए अधिकतम 3 केंद्रीय विद्यालयों के लिए ही अप्लाई किया जा सकता है। इससे ज्यादा विकल्प चुनने की अनुमति नहीं होती। इसलिए स्कूल का चुनाव बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि बाद में इसे बदला नहीं जा सकता।


एडमिशन के दौरान ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी


1. उम्र और क्लास में गलती

हर क्लास के लिए निर्धारित आयु सीमा होती है:

बालवाटिका-1: 3 से 4 साल

बालवाटिका-2: 4 से 5 साल

बालवाटिका-3: 5 से 6 साल

क्लास-1: 6 से 8 साल


अगर बच्चे की उम्र गलत भरी गई, तो आवेदन सीधे खारिज हो सकता है।


2. जरूरी दस्तावेज पूरे न होना

फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें:

जन्म प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

पिछली कक्षा की मार्कशीट

ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)

आय प्रमाण पत्र / EWS (यदि लागू हो)

APAAR ID

पेरेंट्स का सर्विस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)


3. स्कूल प्रेफरेंस गलत भरना

फॉर्म में भरे गए स्कूल विकल्प बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। हमेशा अपने नजदीकी और सुविधाजनक स्कूल को प्राथमिकता दें, क्योंकि बाद में बदलाव का मौका नहीं मिलता।


4. कैटेगरी गलत चुनना

KVS में आरक्षण की व्यवस्था लागू है:

SC: 15%

ST: 7.5%

OBC (NCL): 27%

CwSN: 3%

गलत कैटेगरी भरने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।


5. एक से ज्यादा फॉर्म भर देना

एक बच्चे के लिए सिर्फ एक ही आवेदन मान्य होता है। अगर एक से ज्यादा फॉर्म भरे गए, तो सभी आवेदन कैंसिल हो सकते हैं।


6. गलत जानकारी या स्पेलिंग मिस्टेक

नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल ID जैसी जानकारी बिल्कुल सही भरें। छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है।


7. अधूरी KYC या गलत डिटेल

अगर डॉक्यूमेंट्स और दी गई जानकारी मेल नहीं खाते, तो वेरिफिकेशन में दिक्कत आएगी और एडमिशन अटक सकता है।


पेरेंट्स के लिए जरूरी सलाह

KVS एडमिशन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया है। इसलिए जल्दबाजी में फॉर्म न भरें। पहले सभी गाइडलाइंस ध्यान से पढ़ें, जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और फिर ही आवेदन करें।


केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन पाने के लिए सही जानकारी और सावधानी सबसे जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपके बच्चे का एडमिशन बिना किसी परेशानी के आसानी से हो सकता है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें