ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

IAS Love Story: महाकुंभ में शुरू हुई लव स्टोरी, अब शादी तक पहुंच गई बात; खास है IAS कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी की प्रेम कहानी

IAS Love Story: कानपुर की IAS कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी की लव स्टोरी महाकुंभ मेले में शुरू हुई थी। हाल ही में दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को नई दिशा दी।

IAS Love Story
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IAS Love Story: उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहनेवाली कृतिका मिश्रा और आईएएस अंकुर त्रिपाठी की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। दोनों अफसर पहली बार महाकुंभ के मेले के दौरान मिले थे और यहीं से उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।


कृतिका मिश्रा का जन्म कानपुर में हुआ था। उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी के पंडित पृथ्वी नाथ कॉलेज से हिंदी साहित्य में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद UPSC की तैयारी शुरू की। कृतिका ने हिंदी में IAS एग्जाम दिया। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत की। परिणामस्वरूप, UPSC 2022 में ऑल इंडिया 66वीं रैंक हासिल की।


वहीं, अंकुर त्रिपाठी ने पहले साल 2022 की UPSC परीक्षा पास कर IPS बने, और बाद में 2024 में UPSC परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल कर IAS अफसर बने। IAS बनने के बाद दोनों की मुलाकात LBSNAA, मसूरी में फाउंडेशन कोर्स के दौरान हुई थी। उस समय केवल दोस्ती थी, लेकिन प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 


कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने अपने परिवारों को शादी की योजना के बारे में बताया। पिछले महीने कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी ने सगाई कर ली। कृतिका ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा – "एक ऐसा मिलन जहां दो लोगों को एहसास होता है कि वे कभी दो नहीं थे। इस दिव्य आशीर्वाद के लिए भगवान का शुक्रगुजार हूं।"

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें