ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Job News: ग्रेजुएट्स को चाहिए नौकरी, बिहार में कचहरी न्याय मित्र के लिए आवेदन शुरू

बिहार सरकार ने लॉ ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका दिया है। पंचायती राज विभाग के तहत ग्राम कचहरियों में न्याय मित्र के पदों पर 2436 रिक्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 यानी आज तक आवेदन कर सकते हैं।

Job News
Job News
© Job News
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Job News: बिहार राज्य सरकार ने पंचायती राज विभाग के तहत ग्राम कचहरियों में न्याय मित्र के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2436 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया 1 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आज आवेदन की लास्ट डेट है।


जरूरी पात्रता मानदंड

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।

उम्मीदवार की आयु 25 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


नहीं लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी वर्ग के उम्मीदवार, पुरुष एवं महिला, नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।


चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन लॉ ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।


आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ps.bihar.gov.in

ऑनलाइन आवेदन करें: भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

नया पंजीकरण करें: आवश्यक विवरण भरें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन पत्र भरें: सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन सबमिट करें: आवेदन पत्र को जमा करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


बिहार पंचायती राज विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। यदि आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और इस मौके का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों पर विजिट करें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें