ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Success Story: कौन हैं IPS नचिकेता झा, जिन्हें मिली NSCS में बड़ी जिम्मेवारी; कैसे हासिल किया मुकाम?

Success Story: नचिकेता झा ने MA और LLB की पढ़ाई के बाद UPSC सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की और देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में कदम रखा।

Success Story
सफलता की कहानी
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Success Story: नचिकेता झा ने MA और LLB की पढ़ाई के बाद UPSC सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की और देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में कदम रखा। यूपी पुलिस में कई अहम पदों पर तैनात रहने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर देश की सुरक्षा नीतियों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में योगदान देने का मौका मिला है। 2003 बैच के इस यूपी कैडर अफसर को नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट (NSCS) में ज्वॉइंट सेक्रेटरी के रूप में तैनात किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार को आदेश दिया है कि उन्हें तुरंत रिलीव किया जाए। यह वही जगह है जहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के साथ मिलकर देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से जुड़े बड़े-बड़े योजनाओं और रणनीतियों को तैयार किया जाता है।


शिक्षा और प्रारंभिक करियर

नचिकेता झा का जन्म 29 अगस्त 1977 को झारखंड के रांची में हुआ। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद MA और LLB की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा में हिस्सा लिया और 2002 में सफलता प्राप्त की। एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें यूपी कैडर अलॉट हुआ। 22 दिसंबर 2005 को उन्हें आईपीएस में कंफर्मेशन मिला और 1 जनवरी 2007 को सीनियर स्केल में प्रमोशन हुआ। उनकी कहानी यह साबित करती है कि आर्ट्स स्ट्रीम से पढ़ने वाले भी मेहनत और समर्पण से टॉप करियर तक पहुंच सकते हैं।


करियर की महत्वपूर्ण तैनाती और उपलब्धियां

IPS नचिकेता झा लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में डिप्टी डायरेक्टर भी बने। यूपी कैडर में लौटने के बाद उन्होंने आगरा रेंज और अयोध्या रेंज के IG पद संभाले। 14 मार्च 2023 को उन्हें मेरठ रेंज के IG नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने संवेदनशील मामलों को बड़ी सूझबूझ और रणनीति के साथ संभाला और कई अपराधियों पर शिकंजा कसा। इस दौरान उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा मामलों में योगदान देने के योग्य बनाया।


NSCS में नई भूमिका

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नचिकेता झा को NSCS में ज्वॉइंट सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया है। यह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति है, जहां वह देश की नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े अहम कामों को संभालेंगे। यूपी सरकार को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश दे दिया गया है। उनकी नियुक्ति देश की सुरक्षा रणनीतियों और नीतियों के निर्माण में नए आयाम जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नचिकेता झा की कहानी हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है जो आर्ट्स स्ट्रीम से पढ़ रहा है और बड़े सपने देखता है। यह साबित करता है कि सही दिशा में मेहनत और लगन से कुछ भी संभव है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें