ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

RRB Clerk Prelims Result 2025: IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, जानिए.. कब होगी मेन्स परीक्षा?

RRB Clerk Prelims Result 2025: IBPS ने RRB क्लर्क प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी किया है. मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026 को होगी. उम्मीदवार अब ऑनलाइन रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

RRB Clerk Prelims Result 2025
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RRB Clerk Prelims Result 2025: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट 23 जनवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर घोषित कर दिया है। दिसंबर 2025 में आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।


IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा दिसंबर 2025 में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यह स्पष्ट हो गया है कि वे अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।


जो उम्मीदवार प्रीलिम्स में सफल हुए हैं, वे अब IBPS RRB क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025-26 में शामिल हो सकेंगे। मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है और उन्हें अब पूरी तरह से मेन्स परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करना होगा।


सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। फिर होमपेज पर “Recent Updates” सेक्शन में जाएं। इसके बाद CRP-RRBs-XIV लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें। इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें