ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Patna News: पटना में GOAL Institute का होली मिलन समारोह, रंगों, रिश्तों और सम्मान का भव्य उत्सव

Patna News: गोल इंस्टीट्यूट के गोल एजुकेशन विलेज में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, रंग, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एकजुटता और भाईचारे का उत्सव मनाया गया।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: गोल इंस्टीट्यूट के विशाल एवं आधुनिक परिसर गोल एजुकेशन विलेज में आज रंगों, उत्साह और अपनत्व से भरा भव्य “होली मिलन समारोह” आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोल परिवार के शिक्षकगण, प्रबंधन टीम बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं कैंपस टूर से हुई, जिसमें सभी ने गोल एजुकेशन विलेज की  सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं को नजदीक से देखा। इसके बाद गोल चैम्पियंस ट्रॉफीक्रिकेट मैच का आयोजन हुआ, जिसमें गोल टीचर्स टीम और गोल प्रबंधन टीम के बीच शानदार और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।


इसके पश्चात शुरू हुआ रंगों और संगीत से सराबोर होली मिलन समारोह, जिसमें गुलाल, फूलों की होली, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा परिसर गोल परिवार के उत्साह और ऊर्जा से जीवंत हो उठा।


गोल इंस्टीट्यूट के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि गोल सिर्फ एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक भावनात्मक परिवार है। हम शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और संबंधों को भी उतना ही महत्व देते हैं। ऐसे आयोजन हमारे गोल परिवार को और मजबूत बनाते हैं और हमें एक साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।


असिस्टेंड डायरेक्टर रंजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह आयोजन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारे आपसी विश्वास, टीमवर्क और एकजुटता का उत्सव है। गोल परिवार की यही ताकत हमें हर वर्ष नई ऊँचाइयों तक पहुंचाती है। हम मिलकर न केवल छात्रों का भविष्य बनाते हैं, बल्कि एक मजबूत और प्रेरणादायक समुदाय भी तैयार करते हैं।


आर एंड डी हेड आनंद वात्स ने कहा कि गोल में हम केवल परिणाम नहीं, बल्कि समग्र विकास पर विश्वास करते हैं। ऐसे सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजन हमारी सोच को संतुलित करते हैं और हमें नई ऊर्जा व रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने में मदद करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया। अंत में सभी के लिए स्वादिष्ट स्नेक्स और डिनर की व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें