ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

एक गांव ऐसा भी: पहली बार किसी छात्र ने पास की मैट्रिक की परीक्षा, आजादी के बाद ऐतिहासिक उपलब्धि; दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के निजामपुर गांव ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आजादी के बाद पहली बार इस गांव से किसी छात्र ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। राजकीय इंट

UP News
पूरे गांव में जश्न का माहौल
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के निजामपुर गांव ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आजादी के बाद पहली बार इस गांव से किसी छात्र ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। राजकीय इंटर कॉलेज, अहमदपुर के छात्र राम केवल ने यह गौरव प्राप्त किया है।


निजामपुर गांव, जो बनीकोडर ब्लॉक और रामसनेहीघाट तहसील में आता है और अहमदपुर टोल प्लाजा के पास स्थित है, शिक्षा के क्षेत्र में अब तक पिछड़ा हुआ था लेकिन राम केवल की इस ऐतिहासिक सफलता ने गांव के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।


राम केवल की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन, और "मिशन पहचान" जैसी शैक्षणिक योजनाओं का अहम योगदान माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह सफलता हासिल की, जिससे यह साबित होता है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।


उनकी सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय बनी है, बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। राम केवल ने अपने गांव के युवाओं को नई दिशा दी है और वे अब प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। इस उपलब्धि के लिए जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें