ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2025, जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I के पदों पर आवेदन शुरू

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I के रिक्त पदों को भरने के लिए एक शानदार भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में अपने करियर की शुरुआत करने का सपना देख रहे हैं। उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

Central Bank of India Recruitment 2025
Central Bank of India Recruitment 2025
© Central Bank of India Recruitment 2025
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Central Bank of India Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। बैंक में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2025 से शुरू होकर 9 फरवरी 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर या सीधे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


पात्रता एवं मापदंड

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना अनिवार्य है।

मेडिकल, इंजीनियरिंग, या सीए योग्यता वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।


आयु सीमा:

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष।

अधिकतम आयु: 32 वर्ष (30 नवंबर 2024 के आधार पर)।


कैसे करें आवेदन

सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

“Click here for New Registration” पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें।

पंजीकरण के बाद अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन पत्र को सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।


आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्गों के उम्मीदवार: 850 रुपये + जीएसटी।

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवार: 175 रुपये + जीएसटी।

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।


भर्ती विवरण

कुल पद: 266।


जोनवार पद:

अहमदाबाद जोन: 123 पद।

चेन्नई जोन: 58 पद।

गुवाहाटी जोन: 43 पद।

हैदराबाद जोन: 42 पद।


महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की शुरुआत: 21 जनवरी 2025।

आवेदन की अंतिम तिथि: 9 फरवरी 2025।


अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले पात्रता और अन्य मापदंडों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें